सनातन समाज को एकजुट रखना है तो – हमें रामचरित मानस के आदर्शों को अपनाना होगा , अंडा में रामायण गोष्ठी का हुआ आयोजन, श्रीराम भक्ति में पूरा गांव हुआ सराबोर

[adsforwp id="60"]

मो युसूफ खान

अंडा // नवनीत श्री राम भक्त मानस मंडली,श्री सांई मानस परिवार व सत्यम महिला मानस मंडली एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से ग्राम गांधी नगर अण्डा गुरुवार बाजार चौक में एक दिवसीय श्री रामकथा मासिक संगोष्ठी (मानस सुधा परिवार) का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्ग जिले के पाटन, धमधा दुर्ग के विभिन्न मानस मंडलीयों के व्यख्याकार धनुष यादव ,राजेन्द्र साहू,चोवाराम साहू त्रेता चंद्राकर, जीवन साहू, नरेंद्र साहू राजेन्द्र देशमुख,ढाल सिह सागर दास मानिकपुरी, संदीप ठाकुर, संतोष विनीता, श्रीमती ललिता साहू चिरपोटी,पं महेंद्र पांडेय मानस मर्मज्ञों ने श्रीरामचरितमानस की गूढ़ शिक्षाओं और प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला। देर रात तक चली संगोष्ठी आयोजन में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
त्रेता चन्द्रकार के संयोजन में स्थानीय विद्वानों ने रामायण के महत्त्व और प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन पर चर्चा की गई । उन्होंने बताया कि कैसे श्रीरामचरितमानस समाज में आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों की स्थापना में सहायक है। रामचरितमानस के पठन-पाठन की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि सनातन समाज को एकजुट रखना है, तो हमें रामचरितमानस के आदर्शों को अपनाना होगा। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित यह ग्रंथ हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है जिसे समझने और अपनाने की आवश्यकता है। प्रभु श्रीराम के वनगमन प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि रामायण केवल राक्षसों के संहार की कथा नहीं है, बल्कि उसमें स्थापित आदर्श समाज के लिए एक अनुकरणीय मार्गदर्शक हैं। रामायण संगोष्ठी के मौके पर भजन प्रस्तुति का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकार, जनपद सदस्य अजीत चंद्रकार,सरपंच दिग्विजय सिन्हा, डॉ सुदामा चंद्रकार,पूर्व जनपद सदस्य राकेश चंद्रकार, तिलक चन्द्रकार, सांसद प्रतिनिधि गोलू मनोज चन्द्रकार, पं.महेंद्र पांडे, डी पी चन्द्राकार, जयराम चन्द्राकर, हलधर साहू, थनवार चन्द्राकार, सुदर्शन यादव, मेहतर सिन्हा, तेजराम चौहान, बिरेंद्र साहू अमित चन्र्दाकर, पुकेश चन्द्राकार सहकारिता अध्यक्ष, दाऊ पुकेश चन्द्राकार, प्रहलाद चंद्राकर, कृष्णा ठाकुर यशवंत सिन्हा, गैदू चन्र्दाकर अर्जुन धीवर, बिसौहा साहू,रोशन साहू, कमलकांत यादव तेजराम निर्मलकार, बलदाऊ चौहान,सहित ग्राम पंचायत के सभी प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक खिलेन्द्र यादव ने दी।

Leave a Comment

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरणआई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

[adsforwp id="47"]