मो युसूफ खान अंडा दुर्ग
दुर्ग // अविरल समग्र विकास एवं जन कल्याण समिति मीनाक्षी नगर दुर्ग द्वारा श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर के सामने प्रस्तावित बाल उद्यान क्षेत्र में जन सहयोग से स्थाई दुर्गा मंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास श्रीमती अलका बाघमार महापौर नगर निगम के कर कमलों द्वारा संपन्न किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती वाघमारे जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अखिलेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती सविता साहू पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा एवं वार्ड 33 की पार्षद श्रीमती शशि साहू उपस्थिति रही। कार्यक्रम के शुभारंभ में आचार्य रूपेश मिश्रा जी एवं अतिथियों की उपस्थिति में समिति के सदस्यों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया। वर्षों से मीनाक्षी नगर वासियों की मांग थी कि मोहल्ले में एक बाल उद्यान हो और श्रद्धा भक्ति केंद्र के रूप में एक स्थाई मंच की जरूरत महसूस करते हुए मांग की जहां पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सके। मोहल्ले वासियों की मांग को पूरा करते हुए स्थाई दुर्गा मंच निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया ।इस अवसर पर समिति के संरक्षक के वर्मा, डॉक्टर मनमोहन सिंह, के के देशमुख ,अयूब खान ,जनार्दन वर्मा ,जी यू के हिसीकर, समिति अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष एन के देवांगन महासचिव मेघनाथ वर्मा, उपाध्यक्ष रुपेश तिवारी,सी पी गोस्वामी, सचिव गया प्रसाद साहू, प्रचार सचिव संतोष वर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश कुकड़े ,महिला मानस मंडली व गणेश उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य एवं समस्त मोहल्ले वासियों का भरपूर सहयोग एवं कार्यक्रम में उपस्थिति रही ।






