आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती, दावा आपत्ति 12 सितंबर तक

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्र. 28 आंगनबाड़ी केन्द्र प्रेमनगर-2 उडियापारा एवं वार्ड क्र. 59 आंगनबाड़ी केन्द्र सेक्टर-5 में तथा नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्र. 17 के आंगनबाड़ी केन्द्र स्टेशन मरोदा में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार उक्त केन्द्रों में प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन पश्चात् समिति द्वारा अनंतिम मूल्यांकन पत्रक का प्रकाशन किया गया है। उक्त मूल्यांकन पत्रक नगर पालिक निगम भिलाई/रिसाली एवं कार्यालय भिलाई-01 जुनवानी जिला दुर्ग के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है, जिस पर आवेदिकाएं 12 सितंबर 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकती हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]