छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती कार्यक्रम में मिडिल स्कूल के बच्चों को कंम्पयूटर के बारे में दी गईं विभिन्न जानकारी

[adsforwp id="60"]

अंडा //। व्यावसायिक कौशल के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडा संकुल अंडा ,दुर्ग छत्तीसगढ़ में प्रधान पाठक विजय लक्ष्मी राव के मार्गदर्शन में कंप्यूटर विशेषज्ञ जितेंद्र साहू के द्वाराबच्चों को प्रोजेक्टर और कंप्यूटर के माध्यम से कंप्यूटर के विभिन्न पार्ट, हार्ड वेयर, सॉफ्ट वेयर , कंप्यूटर के अंग,तीन डिवाइस_इनपुट ,आउटपुट, प्रोसेसिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई।प्रोजेक्टर को लैपटॉप से कनेक्ट करना सिखाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में कंप्यूटर की उपयोगिता बताई गई। प्रधान पाठक विजय लक्ष्मी राव के द्वारा उन्हें शाला की ओर से गिफ्ट दिया गया।इस कार्य शाला में सभी शिक्षकों में सुरेन्द्र कुमार सेन ,नीलिमा वर्मा ,अनुरमा शुक्ला , तामेश्वर साहू का सहयोग रहा।

Leave a Comment

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरणआई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

[adsforwp id="47"]