तिरंगा यात्रा में गरजे किसान: “मुआवजा घोटाला बंद करो”जिला कलेक्टर का घेराव, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

[adsforwp id="60"]

(मो युसूफ खान)दुर्ग —-

400 केवी ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने आज दुर्ग जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली और जिला कलेक्टर का घेराव करने की कोशिश की। *“मुआवजा घोटाला बंद करो”* के गूंजते नारों के बीच किसान नेता ढालेश साहू ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार वसुमित्रा दीवान को सौंपा।

मामला पावरग्रिड रायपुर पूल-धमतरी ट्रांसमिशन लिमिटेड द्वारा दुर्ग विकासखंड के 19 गांवों में बिछाई जा रही 400 केवी डीसी रायपुर संचरण लाइन परियोजना से जुड़ा है। किसानों का आरोप है कि उनकी निजी कृषि भूमि पर उच्च वोल्टेज टावर खड़े कर दिए गए हैं, जिससे खेती पर स्थायी नुकसान हो रहा है।

*ढालेश साहू-* ने बताया कि 10 मार्च 2025 के शासनादेश के अनुसार टावर बेस के लिए भूमि के बाजार मूल्य का 200% और राइट ऑफ वे (ROW) कॉरिडोर के लिए 30% मुआवजा मिलना चाहिए। लेकिन किसानों को टावर बेस के लिए केवल 80% और ROW के लिए महज 15% भुगतान किया जा रहा है।

*किसानों ने मांग की है कि:*

*मुआवजा शासनादेश केअनुसार दिया जाए। पहले से कम दर पर दिए गए मुआवजे को संशोधित कर शेष राशि तुरंत दी जाए। जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।*

प्रदर्शन में रनमत साहू, जसलोक साहू, गजेन्द्र कुमार, थानसिंग, पुकेश साहू सहित ग्राम मचांदुर, कातरों, मातरो, नगपुरा, बोराई से सैकड़ों किसान मौजूद थे। सभी ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। तहसीलदार ने उन्हें आश्वस्त किया कि यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जामुल बनेगा प्रदेश का आध्यात्मिक केंद्र—भव्य–दिव्य श्री राम कथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न अयोध्या से पधारे स्वामी डॉ. अनंताचार्य जी महाराज ने कराया वैदिक भूमि पूजन, 50,000 श्रद्धालुओं हेतु विराट पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ

जामुल बनेगा प्रदेश का आध्यात्मिक केंद्र—भव्य–दिव्य श्री राम कथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न अयोध्या से पधारे स्वामी डॉ. अनंताचार्य जी महाराज ने कराया वैदिक भूमि पूजन, 50,000 श्रद्धालुओं हेतु विराट पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ

[adsforwp id="47"]