क्रांतिकारी सुखदेव राज जी की 52 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके महान योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी

[adsforwp id="60"]

रिपोर्टर – मो युसूफ खान दुर्ग ग्रामीण
Ⓜ️ 9179799491

अंडा // दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम अंडा में में महान क्रांतिकारी सुखदेव राज की 52वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें सांसद विजय बघेल व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी शामिल हुए। नेताओं ने समाधि स्थल आश्रम पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके योगदान को स्मरण किया।श्रद्धांजलि सभा में सांसद ने सुखदेव राज द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि सुखदेव राज, चंद्रशेखर आजाद के परम मित्र थे और अंग्रेजो द्वारा आजाद को पकडऩे के दौरान उनके साथ पार्क में बैठे थे। चंद्रशेखर आजाद ने सुखदेव राज को पार्क से निकल जाने के लिए कहा। सुखदेव राज किसी तरह वहां से बच निकले, पर अंग्रेज पुलिस के साथ मुठभेड़ में आजाद शहीद हो गए।
उन्होंने बताया कि वे 1931 से 1963 तक पूरे देश में घूमते रहे। बाद में वे विनोबा भावे के संपर्क में आए तथा कुष्ठ रोगियों की सेवा करने लगे। विनोबा के कहने पर वे दुर्ग आए और जीवन के अंतिम समय में अंडा में कुष्ठ रोगियों की सेवा की। उनका संपूर्ण जीवन मानव के लिए समर्पित रहा।मानव सेवा में लगा दिया जीवन
विधायक ने कहा कि हम महान क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद के परम मित्र सुखदेव राज को याद कर रहे हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा के लिए लगा दिया। देश के आजादी में चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, भगवती चरण वोहरा, यतीन्द्र दास के साथ सुखदेव राज ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने क्रांतिकारी जीवन पर एक पुस्तक ज्योति जगी लिखी। यह पुस्तक नागपुर से प्रकाशित हुई। जिसमें सुखदेव राज के समग्र जीवन का उल्लेख है।

साथ बिताए दिनों की यादों को किया साझा
इस अवसर पर कवि गुलवीर सिंह भाटिया ने सुखेदव राज के साथ बिताए दिनों की यादों को साझा किया। पेंशनर समाज अध्यक्ष बीके वर्मा ने सुखेदव राज के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वीरेन्द्र नामदेव, प्राचार्य जामुलकर, महेश शर्मा, दिग्विजय सिन्हा, अजीत चंद्राकर, यशवंत बंजारे, दिनेश्वर चंद्राकर, जयराम चंद्राकर, मनोज चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, लोकेश देवांगन, जीतू सिन्हा, अनिल गुलहाने, टीपी सिंह, बीएल राजपाल, राजेश तिवारी, एचएस वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]