शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला अरसनारा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

[adsforwp id="60"]

पाटन, ग्राम अरसनारा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला में बुधवार को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र में पूजा अर्चना करके नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगा कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्रीमती खिलेश्वरी साहू सरपंच ग्राम पंचायत अरसनारा एवं अध्यक्षता श्री हरिशंकर साहू पूर्व सरपंच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा पढ़ाई की स्तर को लगातार गुणवत्तापूर्ण बनाएं रखने के लिए शिक्षको के साथ साथ पालकगण को महीने में एक बार अपने बच्चों के स्कूल में जरूर आना चाहिए। जिससे बच्चों की पढ़ाई की स्तर को परखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे समय पर स्कूल पहुंचे एवं स्कूल में दिया गया होमवर्क को पूरी गंभीरता के साथ पूर्ण करके स्कूल आने से निश्चित रूप से हमारे इस स्कूल का नाम एवं अपने मां बाप का नाम रोशन होंगे। तत्पश्चात बच्चों को, गणवेश वितरण एवं ग्राम पंचायत असनारा द्वारा नेवता भोज कराया गया । इस अवसर उपसरपंच जयप्रकाश साहू, डेहर लाल साहू, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति रामेश्वरी साहू, नेमीचंद साहू, भुवन बनपेला, रामकृष्ण निर्मल सांसद प्रतिनिधि,पंच गण रेणुका सपहा, भुनेश्वरी साहू, अंकिता साहू, गायत्रि वर्मा,ललिता ठाकुर, रानी कौशिक, चित्ररेखा साह, राहुल साहू, देवेंद्र साहू , यशवंत साहू, मुकेश निर्मल,एवं ग्रामवासी पिंटू साहू, रामेश्वर साहू, केवरा ठाकुर, रूखमणि साहू, कुंती, अस्तला मानिकपुरी,
शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक ,डी एस मानकूर जी , पूर्व मध्यमिक शाला, डी आर वर्मा, एवं स्टॉप, कमलेश सींगोर, देवसिंग बंजारे, रेणुका वर्मा, मीनू कन्नौजे, एवं समस्त शिक्षक गण तथा ग्राम वासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरणआई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

[adsforwp id="47"]