विकसित कृषि संकल्प यात्रा के अंतर्गत कृषि रथ पहुंचा सेलूद एवं फेकारी,

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 03 जून 2025/ विकसित कृषि संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज कृषि रथ किसानों की समस्या के समाधान के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों, छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के विस्तार अधिकारियों के साथ दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम सेलूद और फेकारी ग्राम में पहुंचा। किसान खरीफ की खाद और बीज की तैयारी में जुटे हुए थे, उसी समय कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के बीच पहुंचकर उन्नत तकनीक की जानकारी के साथ, धान में करगा धान, सोमना बन, पेनीकल माइट किट, धान में काई की समस्या, धान में कंसे के समय में पौधे का लाल होना जैसी कई समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सेलूद के सरपंच श्री अखिलेश मारकंडे, फेकारी के जनपद सदस्य श्री राम सुमेर छेदइया, सरपंच श्री योगेंद्र साहू, समिति अध्यक्ष श्री पारखत सिंह साहू एवं जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे। सेलुद में आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से निदेशक विस्तार सेवाएं डॉक्टर एस.एस. टुटेजा ने भी शिरकत की और अनेक कृषक समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय जैन भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों ने सहभागिता ली। क़ृषि विभाग पाटन से मुकेश मंडरिया, ममता बंजारे एवं अन्य क़ृषि विस्तार अधिकारी एवं डॉ. कमल नारायण वर्मा, डॉ. भास्करण उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]