छत्तीसगढ़ी मजदूर संघ ने किया मितान भोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन, शारीरिक और मानसिक विकास ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक विकास से जीती जा सकती है ये जंग – डॉ. सत्यजीत

[adsforwp id="60"]

विमल थापा भिलाई—–+918815511828

श्रमिक आंदोलन को राजनीति से जोड़कर बड़ा बनाना होगा: राजेन्द्र परगनिहा —

छत्तीसगढ़ मजदूर संघ द्वारा रिसाली के दशहरा मैदान में मजदूर दिवस के उपलक्ष में मितान भोज और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में राजेंद्र परगनिहा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यजीत साहू, श्रमिक नेता नोहर सिंह गजेंद्र, मातृशक्ति संगठन से चंद्रकला तारम, केंद्रीय महासचिव सुबोध देव, मजदूर नेता देवेंद्र सोनी, वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर, पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक, आदिवासी नेता चंद्रभान ठाकुर, अहिवारा पार्षद मुकुंद पटेल, चंद्रशेखर चंद्राकर, जिला अध्यक्ष मनोज साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

प्रमुख वक्ता राजेंद्र परगनिहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीएसपी प्लांट में मजदूरों का शोषण हो रहा है हमें प्रत्येक आंदोलन को राजनीति से जोड़कर आगे बढ़ना होगा तो इसके दूरगामी परिणाम दिखेंगे और न्यूनतम वेतन मजदूरों को मिलेगा, उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी।
छत्तीसगढ़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यजीत साहू ने कहा कि श्रमिक शारीरिक काम करते हैं मानसिक रूप से भी अपना 100% देते हैं लेकिन उनका आध्यात्मिक विकास भी बेहद जरूरी है। हमें व्यवस्था परिवर्तन करना है और प्रगतिशील उपयोगी तत्व (प्रउत) के सिद्धांत को लागू करना होगा। तभी समता मूलक समाज का निर्माण होगा।
स्वागत भाषण में केंद्रीय महासचिव सुबोध देव ने मजदूरों को एक होने के लिए कहा और पूंजीवादी विचारधारा पर ओजस्वी और प्रखर व्यक्तव्य रखे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों सहित श्रमिकों को गमछा देकर सम्मान किया गया।

*मजदूर संघ की प्रमुख मांग*

1) ठेका सिस्टम खतम करे जाय अउ S1 ग्रेड में नियमित करे जाय।

2) बेसिक के निर्धारण 1:10 के अनुपात में करे जाय। उदाहरणः अगर पलान्ट के सबसे उच्च अधिकारी के मजूरी 300000 (तीन लाख) हे तो S1 सबसे नीचे कर्मचारी के मजूरी 30000 (तीस हजार) ले कम झन होवय। ए हिसाब ले हमला मजूरी 30000/- दे जाय।

3) ठेकेदार बदले के बाद घलो जुन्ना मजदूर भाई मन ल ही काम में रखे जाय। (जब तक ठेका सिस्टम खतम न हो जाय)।

4) ठेका मजदूर भाई मन ल घलो ई.एल./ सी.एल./एफ.एल. छुट्टी दे जाय।

5) ठेका मजदूर भाई मन ल साईकिल भत्ता, कैंटीन भत्ता, रात्रि भत्ता, हीट अउ डस्ट भत्ता दे जाय।

6) मजदूर भाई मन ल वेतन पर्ची, लीव्ह कार्ड, अंतिम भुगतान अउ छुट्टी के राशि दिए जाय।

7) ठेका मजदूर भाई मन के कुशलता के ग्रेड (HSW/ SW/ SSW/ USW) काम के सीनियारिटी के मुताबिक दे जाय।

8) न्यूनतम आवश्यकता (रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा अउ चिकित्सा) के पूर्ती करे खातिर मजदूर भाई मन ल बीएसपी के खाली आवास एलाट करे जाय, ओकर लईका मन ल बीएसपी स्कूल में भर्ती करें जाय अउ सेक्टर-9 अस्पताल में मुफ्त ईलाज के बेवस्था करे जाय।

9) सब्बो मजदूर भाई मन के दुर्घटना बीमा करे जाय।

*ये रहे उपस्थित*
इस अवसर पर आसपास के सैकड़ो श्रमिक सहित संगठन के संदीप चौहान, गुलाब देशमुख,
अखिलेश वर्मा , संजय, हीरोज साहू, प्रेमलाल निर्मलकर, ऋतिक रंजन, विक्रम दास, कमलेश कुमार, तारन दास, योगेन्द्र साहू, रामसिंह यादव, ललित ध्रुव, पंकज साहू, सुरेश देव, संजय जँघेल,
एवं अन्य उपस्थित रहे।
मंच संचालन पूर्व सरपंच घनश्याम गजपाल ने किया।

Leave a Comment

आई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरणआई.टी.आई. पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

[adsforwp id="47"]