मृतक के परिजन को मिली आर्थिक सहायता

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 02 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कौही तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्री मनोज कुमार साहू की विगत 10 अगस्त 2022 को नाले में बह जाने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार उरला तहसील भिलाई 03 जिला दुर्ग निवासी श्री रवि साहू की विगत 15 जुलाई 2022 को नहाते समय पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। वार्ड नंबर 37 गंजपारा तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री शेखर सोनकर की विगत 19 मार्च 2024 को करंट लग जाने से मृत्यु हो गई थी। प्लॉट न. 20 देवांशी नगर धनोरा जिला दुर्ग निवासी प्रीतबाई की विगत 17 अप्रैल 2023 को आग में जल जाने से मृत्यु हो गई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. मनोज कुमार के पिता श्री नंदलाल साहू को, स्व. रवि साहू के पिता श्री गणेश राम साहू को, स्व. शेखर सोनकर की पत्नी श्रीमती कौशिल्या बाई सोनकर को एवं स्व. प्रीतबाई की पुत्री विद्या रात्रे को 4–4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जामुल बनेगा प्रदेश का आध्यात्मिक केंद्र—भव्य–दिव्य श्री राम कथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न अयोध्या से पधारे स्वामी डॉ. अनंताचार्य जी महाराज ने कराया वैदिक भूमि पूजन, 50,000 श्रद्धालुओं हेतु विराट पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ

जामुल बनेगा प्रदेश का आध्यात्मिक केंद्र—भव्य–दिव्य श्री राम कथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न अयोध्या से पधारे स्वामी डॉ. अनंताचार्य जी महाराज ने कराया वैदिक भूमि पूजन, 50,000 श्रद्धालुओं हेतु विराट पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ

[adsforwp id="47"]