शा. उ. मा. वि. उरला बीएमवाय के छात्र बेंगलुरु में होंगे सम्मानित

[adsforwp id="60"]

पाटन विकासखंड के शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरला बीएमवाय में प्राचार्य के निर्देशन पर विद्यालय के पांच छात्र एवं ललित किशोरी साहू व्याख्याता ने यह सफलता हासिल की है। इनके द्वारा बनाए गए पर्यावरण संरक्षण प्रोजेक्ट का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इसके लिए विप्रो अर्थियन अवार्ड 21 फरवरी 2025 को बेंगलुरु में दिया जाएगा। साथ ही विद्यालय को ₹50000 की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में शामिल होने के लिए विद्यालय के छात्र पहली बार हवाई जहाज से यात्रा करेंगे।
चयनित व्याख्याता ने बताया कि सी.सी.ई. द्वारा कचरा एवं सस्टेनेबिलिटी, जल एवं सस्टेनेबिलिटी, जैव विविधता एवं सस्टेनेबिलिटी पर प्रोजेक्ट रिसर्च व आवेदन मंगाए गये थे। विद्यालय के छात्र डोमेन्द्र साहू, थनिला साहू, नीरज निर्मलकर, भूमिका एवं संध्या साहू ने श्रीमती ललित किशोरी साहू व्याख्याता के मार्गदर्शन में जैव विविधता एवं सस्टेनेबिलिटी विषय पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर सी.ई.ई. लखनऊ को भेजी थी। वहां पर चयनित होकर इसे राष्ट्रीय स्तर पर भेजा गया। वहां विद्यालय का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। विद्यालय परिवार सी.ई.ई. के सभी सदस्य एवं जूरी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करता है।

*विशेष उपलब्धि :-* संस्था के प्राचार्य श्रीमती मंजू शुक्ला, ललित किशोरी साहू व्याख्याता गाईड शिक्षक के निर्देशन में शत्रुघन सिंह ठाकुर (तकनीकी सहायक) एवं छात्रों के सहयोग से यह उपलब्धि विद्यालय के लिए मील पत्थर साबित हुई है।
विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए यह बड़ी सफलता है। इस श्रेणी में देश भर के 1550 विद्यालयों ने भाग लिया था। जिसमें देशभर से 23 एवं प्रदेश से केवल 03 टीम का चयन हुआ। जिसमें दुर्ग जिले से शा. उ मा विद्यालय उरला बीएमवाय, कुगदा एवं वैशाली नगर विद्यालय शामिल है।
गाइड शिक्षिका एवं छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं समिति के सभी सदस्यों ने विद्यालय एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]