भिलाई , “जल ही जीवन है”अर्थात जहां जल है वही जीवन है पृथ्वी पर सभी जीव जंतुओं के दैनिक दिनचर्या की शुरुआत हो ही नहीं सकती। यह कल्पना के पर है। वर्तमान व्यस्तता के दौर में जहां सुबह सुबह बच्चो को स्कूल भेजना होता है। घर में पुरुषो को अपने रोजी रोजगार तथा व्यवसाय के लिए जल्द से जल्द घर से बाहर निकलना पड़ता है। ज़रुरत में बिना पानी के महिलाओं की समस्या 100 गुना बढ़ जाती है। अब महिलाएं अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करें कि अपनी पानी की समस्या को दूर करने के लिए घर से चार कोष दूर पानी लाने के लिए जाए।इस गंभीर समस्या को शासन प्रशासन के संज्ञान में लाने हेतु आम आदमी पार्टी ने वार्ड वासियों के साथ मिलकर नगर पालिका निगम भिलाई के वैशाली नगर वार्ड 15 डा. अंबेडकर वार्ड में पेय जल आपूर्ति की समस्या की अनदेखी कर रहे शासन प्रशासन की कुंभ करणी निद्रा से जगानै हेतु चार बार पत्राचार के माध्यम से उन्हें जगाने का प्रयास किया परंतु अभी तक वैशाली नगर वार्ड 15 के स्थानीय लोगों की जल संकट समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। आम आदमी पार्टी ने पुन अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शासन प्रशासन को जागने का प्रयास किया है
इसी कड़ी में स्थानीय वार्ड वासियों के साथ निगम आयुक्त बजरंग दुबे को आप नेता देविंदर सिंह भाटिया , प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा , आप नेता सुमीत शर्मा , दुर्ग लोकसभा सचिव गीतेश्वरी बघेल , जिला अध्यक्ष (दुर्ग ग्रामीण ) चुम्मन साहू , ब्लॉक अध्यक्ष (वैशाली नगर) दिनेश यादव एवं वार्ड वासी सुजीत ,प्रदीप कुमार ,चंदू ,शांति यादव ,ललित यादव ,नागेश्वरी यादव ,चंद्रिका सोनकर ,दुलारी यादव ,हेमलाल यादव, कामिनीयादव , मीरा साहू ,शीतल यादव ,भूमिका यादव ,त्रिवेणी यादव ,शकुन से यादव ,दिनेश यादव ,मनहरण यादव,जितेंद्र यादव ,बबलू यादव ,रवि यादव ,संतोष यादव द्वारा हस्ताक्षरित प्रपत्र ज्ञापन सौपा II विदित है कि विगत एक सप्ताह से आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल पानी की समस्या के समाधान के लिए वार्ड वासियो के साथ ज़ोन 2 अध्यक्ष लहरी , कार्यपालन अभियंता शर्मा , अनिल शुक्ला को जानकारी और तकनीकी सुझाव दे रहे है , समस्या का निराक्र्ण हेतु नगर पालिका निगम भिलाई आयुक्त बजरंग दुबे को आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन सौपा I गौर तलब है कि बारिश के मौसम में यदि वार्ड वासियों को इस प्रकार से संकट का सामना करना पड़ रहा है तो गर्मी के समय न जाने और कितनी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। आवश्यकता है शासन प्रशासन को अपने दायित्व के निर्वहन की।इस गंभीर समस्या से जनता को निजात दिलाने की।
एम डी युसूफ खान ✍🏾✍🏾









