लोहारीडीह घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी में साहू समाज उतई की बैठक सम्पन्न, नगर साहू समाज भवन उतई से बाजार चौक उतई तक रैली , राज्यपाल महोदय के नाम सौपेंगे चार सूत्रीय मांग पत्र

[adsforwp id="60"]

उतई // कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज से जुड़े हुए तीन लोगों की हत्या व पुलिस कस्टडी में किसान प्रशांत साहू की मौत, साथ ही निर्दोष बेकसूर लोगों को भी पुलिस अपनी बर्बरता दिखाते हुए बेरहमी से मारपीट करना , महिलाओं के शरीर पर चोट के निशान मिलना। इस बात पर स्पष्ट नजर आता है कि कानून के रखवाले ही तथाकथित जज बनकर लोगों की गुनाहों पर फैसला देते हुए जान से मारने का काम कर रहे हैं, जो सरासर निदानीय और असंवैधानिक है।
राज्य सरकार व पुलिस के इस तानाशाही रवैया को देखते हुए व साहू समाज के निर्दोष लोगों की हत्या, महिलाओं के साथ अत्याचार जैसे तमाम मुद्दों को लेकर व छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ व जिला साहू संघ दुर्ग व तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ व नगर साहू समाज उतई के नेतृत्व में *27,09,2024* को उतई में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व राज्यपाल महोदय के नाम चार सूत्रीय मांग पत्र व ज्ञापन दिया जायेगा।
इस परिप्रेक्ष्य में तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ ढालेश साहू द्वारा नगर साहू समाज उतई के पदाधिकारी के साथ बैठक रख कर चर्चा किया। इस मौके पर तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के युवा प्रकोष्ठ संयोजक ढालेश साहू व नगर साहू समाज उतई के अध्यक्ष किशोर साहू उपाध्यक्ष खूबीराम साहू सचिव गिरीश साहू तुलाराम साहू तोषण साहू लोकेश साहू डीकेश साहू बालाराम द्वारिका साहू एवं समस्त सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
उक्त जानकारी दुर्ग ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ ढालेश साहू ने दी।

Md.yousuf. ✍🏾✍🏾

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]