शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए उत्कृष्ट प्रतिभावान शिक्षकों को सम्मानित किया। खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
दुर्ग सांसद माननीय विजय बघेल जी, अध्यक्ष गजेंद्र यादव जी विधायक दुर्ग शहर, अति विशिष्ट अतिथि ललित चंद्राकर जी विधायक दुर्ग ग्रामीण, विशिष्ट अतिथि निधि चंद्राकर जी अध्यक्ष उड़ान नई दिशा छत्तीसगढ़ की गरिमापूर्ण में उपस्थिति रही।
उत्कृष्ट शिक्षकों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, शाल देकर सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया।
शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी के संस्थापक राष्ट्रपति अवॉर्डी संजय कुमार मैथिली सर ने संस्था के उद्देश्य के बारे में प्रकाश डाला प्रतिभावान शिक्षकों को कला शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना, विभिन्न छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी हेतु छात्रों को मदद करना, जरूरतमंद छात्रों को निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरण करना, समाज सेवा करना, महिला उत्थान के क्षेत्र में कार्य करना आदि।
इस आयोजन के माध्यम से राज्य के समस्त शिक्षकों को एक मंच प्रदान किया है। सभी शिक्षक साथियों के लिए गौरवान्वित महसूस करने वाला पल था। इस अवसर पर अतिथि विधायक श्री गजेन्द्र यादव जी का उद्बोधन, संस्मरण सुनकर शिक्षकों का मन भावविभोर हो गया। उनके प्रत्येक शब्द ने सीधे दिल पर असर किया। प्रदेश भर से एकत्रित हुए शिक्षकों ने अपनी कला के जरिए महफिल को सजाएं रखा।
संस्था के अध्यक्ष माननीय मीना भारद्वाज मैडम ने बताया कि यह संस्था समय-समय पर शिक्षकों को ऑनलाइन मंच भी प्रदान करती है यह संस्था प्रदेश भर से छुपी हुई कलाओं को निखारने का कार्य कर रही है। संस्था के संरक्षक आदरणीय परसराम साहू जी पथरा वाले गुरु जी के नाम से मशहूर है उन्होंने शिक्षकों को प्रोत्साहित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु बधाई दिया। छत्तीसगढ़ में बाइक राइडिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली 62 वर्षीय आदरणीय सुषमा शर्मा मैडम उपस्थिति रही।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद बंजारे जी ने आशीर्वचन में सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले ,गुरु घासीदास जैसे महापुरुषों को हृदय में संजोने और उनके मार्ग में चलने के लिए प्रशस्त किया।
संस्था के प्रदेश पदाधिकारी राष्ट्रपति अवॉर्डी डॉ. राजेन्द्र पाटकर जी ने अपनी गीत गजल के माध्यम से महफिल में सम बांधी थी। छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्देशक हरीश साहू सर ने फिल्मी गीत प्रस्तुत किया ।
मीडिया प्रभारी महिला प्रकोष्ठ शिक्षिका कांति नागे कार्यक्रम के संदर्भ में बोले की कार्यक्रम का सफल आयोजन रहा।
सभी शिक्षकों के चेहरे की प्रफुल्लित मुस्कान , संस्था के लिए प्रेरणा के रूप में कार्य कर रहा था तथा सम्मानित सभी शिक्षकों ने उत्कृष्टता के साथ कार्य करने हेतु प्रतिबद्धता दिखाई।
संस्था के प्रदेश पदाधिकारी
डॉ. राजेन्द्र पाटकर, मोहित शर्मा, विरेन्द्र साहू, मेहत्तर देवांगन, महादेव जायसवाल, लता देवांगन, सुचित्रा सामंत, मधु देवांगन, सुनीता जनार्दन, हेमा चन्द्रवंशी, खिलेश वर्मा, मुकेश साहू, भूपेन्द्र साहू, दशोदा साहू, योगेश्वर साहू, तुलसी साहू, दिनेश गौतम, दिनेश कुरेटी, मनीषा वाइकर, नंदिनी देशमुख, विनीता अनूप उड़के, पुष्पलता पटेल, कांति नागे मीडिया प्रभारी महिला प्रकोष्ठ उपस्थिति रहें।







