दुर्ग ग्रामीण परियोजना अंतर्गत ग्राम धनोरा में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया जनप्रतिनिधि हुए शामील

[adsforwp id="60"]

दुर्ग , परियोजना दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत हनोदा सेक्टर के ग्राम पंचायत धनोरा में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। आयोजन मे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती योगीता चंद्राकर, श्रीमती माया बेल चंदन, जनपद प्रतिनिधि, सरपंच मनीष साहू, कन्हैया साहू, घासी राम साहू, और अन्य ग्रामीण जन शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माँ सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर किया गया। जिसमे सहायिका पुष्पा साहू द्वारा माँ सरस्वती जी गीत के माध्यम से वंदना की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पूरे माह चल रहे पोषण माह की जानकारी पर्यवेक्षक श्रीमती देवकी साहू द्वारा दिया गया। जिसमें विभिन्न आयोजनों के बारे में बताया गया। पोषण माह के इस वर्ष की थीम के मुख्य छः बिंदुओं एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढाई भी, बेहतर प्रशासन और समग्र पोषण पर विस्तृत जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक श्रीमती प्रमिला वर्मा द्वारा 12 सितंबर से 23 सितंबर तक वजन त्योंहार के क्लस्टर वार आयोजन के संबंध में बताया गया। जिसमें बच्चों के वजन और ऊँचाई लेने के सही तरीके और अपने बच्चों के पोषण एवं वृद्धि निगरानी के प्रति समुदाय को सजग रहने की बात समझाई गई। पर्यवेक्षक श्रीमती ममता साहू द्वारा विभाग मे संचालित विभिन्न योजनाओं महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, बाल संदर्भ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना , छ ग महिला कोष योजना एवं पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी गई। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा लोनारे और श्रीमती इंदु मिश्रा द्वारा महिलाओं का कुर्सी दौड़ और रंगोली का आयोजन करवाया गया। जिसमें बढ़ चढ़ कर महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्भवती माताओं गोमती संध्या, आरती की गोद भराई किया गया और स्वस्थ सुपोषित संतान हेतु आशीर्वाद दिया गया। छः माह पूर्ण हुए बच्चो राधिका, पियांश, प्रियांशु का अन्न प्रासन किया गया और समय पर उपरी आहार शुरू करने की सलाह दी गई। कुपोषण से सुपोषण की ओर आए बच्चों देवराज, खुमन और चिराग को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सुपोषण कीट बाँटा गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत दीक्षा, विभा, रोशनी, जागृति, युक्ति, हेतल, वाणी, हिना, लावण्या और दर्शिका को पानी बोतल बांटा गया।
कुर्सी दौड़ मे प्रथम नेहा साहू द्वितीय तिलेश्वरी साहू और तृतीय वीणा साहू को पुरस्कृत किया गया। रंगोली में प्रथम अन्न पूर्णा , द्वितीय प्रमिला साहू और तृतीय सुखरीता को पुरस्कार दिया गया। हनोदा सेक्टर की सभी कार्यकर्ता द्वारा रेडी to eat मल्टीग्रेन और मिलेट का विभिन्न व्यंजन बनाया गया जिसमे प्रथम उषा गंधर्व, द्वितीय सुरूज कुर्रे, तृतीय लक्ष्मी हिरवानी को पुरस्कार दिया गया साथ ही शेष सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय पोषण माह का यह पूरा आयोजन दुर्ग ग्रामीण परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा मैडम ये के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे संपन्न किया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सोनल सोनी तिवारी द्वारा सभी का आभार दिया गया। आयोजन मे सेक्टर हनोदा और उतई के सभी कार्यकर्ता और बढ़ चढ़कर ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही ।

एम डी युसूफ खान
जिला ब्यूरो चीफ दुर्ग
♏ 9179799491

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]