दुर्ग, 11 सितंबर 2024/ जिला प्रशासन समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय जिला दुर्ग के सहयोग से संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में पोस्ट ऑफ द मंथ जुलाई और अगस्त माह के जिला स्तर के विजेता शिक्षकों को दुर्ग शहरी विधायक श्री गजेंद्र यादव एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर द्वारा प्रमाणपत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। 

उत्कृष्ट दुर्ग प्रोग्राम और प्री एन.ए.एस. के तहत उत्कृष्ट कार्य करनेवाले टॉप 3 में आने वाले 15 शालाओं को पुरस्कार दिया गया। साथ ही पोस्ट ऑफ द मंथ के तहत जुलाई और अगस्त माह में जिला लेवल पे 10 शिक्षाकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, डीएमसी श्री सुरेंद्र पांडे, जिला नोडल अधिकारी श्रीमती पुष्पा पुरुषोत्तम, एपीसी श्री विवेक शर्मा, एडीपीओ श्री जे. मनोहरण, विनोबा टीम से श्री विजय वावगे, श्री जितेंद्र सिंह, श्री हेमंत साहू, जिला समन्वयक श्री प्राची तुमसरे उपस्थित थे।







