छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब पूरी तरह से मिजाज बदल लिया है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। सोमवार शाम से लगातार हो रही बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया है, और आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर गरज चमक के साथ तेज बारिश की आशंका जताई गई है।







