दुर्ग // नवजागरण गणेश उत्सव समिति एवं मोहल्ला वासियों के संयुक्त तत्वधान में आज दिनांक 6 सितंबर दिन शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से बस स्टैंड उतई डूमरडीह में फुलेरा दर्शन एवं मोर मयारू मानस मंडली ग्राम गुदगुदा जिला घमतरी द्वारा कथा का आयोजन किया गया है।नवजागरण गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फुलेरा दर्शन कार्यक्रम विशेष रूप तीजा उपास रखने वाले माताओ बहनों के लिए रखा गया है।इस दिन महिलाए अपने सुहाग को अखण्ड बनाए रखने और अविवाहित युवतियां मन अनुसार वर पाने के लिए हरितालिका तीज का व्रत करती हैं। इस दिन विशेष रूप से गौरी−शंकर का ही पूजन किया जाता है।प्राकृतिक फूल-पत्तियों, जड़ी-बूटियों और बांस के बंच को फुलेरा कहते हैं। फुलेरा माता पार्वती और शिवजी को अर्पित कर महिलाए उसके 7 चक्कर लगा कर पूजा करती है। इस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है ।
रिपोर्ट – एम डी युसूफ खान
Ⓜ️9179799491







