आज से माँ कल्याणी शीतला मन्दिर मरोदा टैंक में चार दिवसीय तीजा-तिहार का भब्य आयोजन

[adsforwp id="60"]

माँ कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा टेंक मे आज से चार दिवसीय विशाल तीजा तिहार का आयोजन किया गया है।जिसमें सिर्फ तीजहारीन महिलाओ के लिये विबिध खेल कूद व सास्कृतिक कार्यक्रम होंगे।पहले दिन 5सितम्बर की सन्ध्या 7 बजे माता जी की आरती के बाद तीजहारिन महिलाओ को करुभात प्रसाद का वितरण किया जायेगा। रात 8 बजे से तुषांत बारले कृत छत्तीसगढ़ी लोकमंच “अंतस” भिलाई की प्रस्तुति होगी।6 सितम्बर की दोपहर 12 बजे से सिर्फ महिलाओ के लिये विविध खेल कूद होगे। जिसमें गोटा, तिरीपासा, फूगड़ी, रंगोली, मेंहदी, मटका दऊड़ सुईधागा दऊड़, आलु दऊड़, जनऊला, सुरीली कुर्सी दऊड़, गोली चम्मच, धीमी चाल, मटका फोड़, सुघ्घर तिजहारिन प्रतियोगिता होगी ।सन्ध्या 6 बजे से माँ कल्याणी के दरबार में फूलेरा संग तीजा का पूजा-पाठ होगा।रात्रि 8 बजे से विजेता तीजहारिन विजेता महिलाओ को पुरस्कृत किया जायेगा ।7 सितम्बर की रात्रि 9 बजे ले रंजीत चक्रधारी कृत कका-भतीजा छत्तीसगढ़ी नाचा गम्मत सराईपाली, कोमाखान (महासमुंद) की प्रस्तुति होगी। 8 सितम्बर की सुबह माताजी की पूजा-आरती के बाद तीजहारीन महिलाओ के लिये फरहार के साथ सुहाग श्रृंगार सामाग्री का वितरण होग़ा। यह जानकारी माँ कल्याणी शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष मिडीया शैलेन्द्र शेली ने दी*

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]