पाटन, तहसील साहू संघ पाटन महिला प्रकोष्ठ के संयोजन में रविवार को तहसील स्तरीय तीज मिलन समारोह का आयोजन साहू सदन पाटन में आयोजित की गई। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति,कला,खानपान को बढ़ावा देने के लिए अनेक आयोजन किया जाता है। साहू समाज की 10 हजार से अधिक की संख्या मे उपस्थित महिलाओ द्वारा हरे रंग की साड़ी की वेशभूषा के साथ तीज मिलन समारोह में कुर्सी दौड़,फुगड़ी,रंगोली,व्यंजन की बगिया,तीज क्वीन समूह नृत्य, नाट्य प्रहसन में प्रतिभागी बनकर अपनी एकता और सांस्कृतिक कला से सामाजिक कुरुतियों को दूर करते हुए समाज में रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने शानदार आयोजन किए। कार्यक्रम की शुरुवात समाज कृष्ण-कर्मा की आरती पूजा के साथ हुई।
तीज मिलन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामशिला साहू ने तीज मिलन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओ की उपस्थिति के लिए तहसील साहू संघ पाटन की प्रशंसा करते हुए कहा तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू द्वारा पाटन तहसील के सभी महिलाओ को समाज की मुख्य धारा में जोड़कर उनके प्रतिभा को निखारने का एक मंच प्रदान किया है। ऐसे आयोजन से महिलाओ को अपने विषय सोचने का समय मिलता है जो उन्हे शसक्त बना सकती है। कई सामाजिक कुरीतियां है जिसे महिलाओ द्वारा दूर किया जा सकता है।
प्रमुख अतिथि तरुणा साहू इंस्पेक्टर भारतीय रेलवे ने कहा समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बन कर सामाजिक संगठन और एकता को मजबूत करने अपनी भागीदारी निभाएं। पाटन तहसील द्वारा माता बहनों को एक मंच में इकट्ठा करना काबिले तारीफ है।
कार्यक्रम की अध्यक्ष महिला संयोजिका देवश्री साहू ने तीज मिलन का अर्थ बताते हुए समाज में महिलाओ की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, छत्तीसगढ़ी कलाकर शीखा साहू, दिव्या कलिहारी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,प्रदेश प्रतिनिधि जिला साहू संघ दुर्ग अश्वनी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,मोनू साहू जिला पंचायत सदस्य, चंद्रिका साहू प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी संबोधित किया।
स्वागत भाषण तहसील उपाध्यक्ष सरिता साहू ने दी। मंच संचालन कमलेश्वरी साहू व ने खेमलाल साहु ने किया, आभार प्रदर्शन गायत्री साहू ने की।
छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लगा स्टाल….
समाज के महिलाओ द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल लगाया गया था। जिसमे अईरसा,ठेठरी, खुर्मी, चीला, फरा,कटवा,भजिया सहित अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाया गया था। उपस्थित सामाजिक जनों ने व्यंजनों का लुप्त उठाया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं सभी प्रतिभागियों को समाज के तरफ से प्रशंसा पत्र एवं तीजा के लुगरा प्रदान किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से गंगादीन साहू,धनराज साहू, महेंद्र साहू, दुलारी साहू,विमला साहू,भुनेश्वरी साहू,उषा साहू,चांदनी साहू,भूमिका गंजीर,तरुणा साहु, कोमिन साहू,गीता साहू, केवरा साहू,ललिता साहू,जागेश्वरी साहू,किशोर साहू,किशन हिरवानी,हरिशंकर साहू, डॉ. सुरेश साहू,रविशंकर साहू, दुलेश्वर साहू,कल्याण साहू, टेसराम साहू,गोपेश साहू,होमिन साहू,लालजी साहू,जागेश्वरी साहू,कौशल बनपेला,बलराम साहू,सोहन साहू,मूलचंद साहू,मनीष साहू,सुकदेव साहू,राजू साहू सहित अन्य उपस्थित थे।







