अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन की समीक्षा बैठक संपन्न

[adsforwp id="60"]

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन की समीक्षा बैठक आज विश्राम गृह पाटन में आयोजित किया गया। इस बैठक में कोषाध्यक्ष महोदय श्री भूपेंद्र साहू के द्वारा कारगिल विजय दिवस के आय और व्यय का ब्यौरा दिया गया।
उपाध्यक्ष महोदय श्री सोहनलाल साहू के द्वारा समस्त सहयोग कर्ता सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया व कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम की व्यवस्था की समीक्षा किया गया और उपस्थित सदस्यों ने कारगिल विजय दिवस को और अच्छे रूप में मनाये जाने के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन के इस बैठक में हवलदार मनोहर दास वैष्णव जी (रिटायर्ड ) ने संगठन की सदस्यता ग्रहण किया। संगठन के संरक्षक श्री रोमनाथ वर्मा जी ने संगठन का कैप पहनाकर एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामनिवास साहू ने तिलक वंदन कर श्रीफल भेंट किया एवं सदस्यता लेने वाले पुर्व सैनिक को संगठन के अन्य सदस्यों द्वारा बधाई दिया गया।

संगठन के समीक्षा बैठक में संगठन के संरक्षक श्री रोमनाथ वर्मा ,उपाध्यक्ष सोहनलाल साहू ,कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास साहू, मीडिया प्रभारी सैयद जाफरी सह मीडिया प्रभारी केवल सिंह निर्मलकर ,कार्यकारी सदस्य श्री दिनेश कुमार साहू राजकुमार साहू,यादवेंद्र बंछोर
मनोहर दास वैष्णव उपस्थित हुए।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]