दुर्ग, कुम्हारी स्थित हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई, जो इलाके में हड़कंप मचा गई। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं, और धुएं का गुबार आसमान में फैल गया था। इस आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
फैक्ट्री में मास्क, सिरिंज, ग्लव्स और अन्य मेडिकल सामग्री बनाई जाती है, जिनकी भारी मात्रा गोडाउन में रखी हुई थी। आग की भयावहता को देखते हुए, गोडाउन की दीवार को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया ताकि दमकलकर्मी अंदर घुसकर आग पर काबू पा सकें। जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिससे आग तेजी से नहीं फैल सकी और दमकलकर्मियों को राहत मिली। आग लगभग 4 बजे के आस पास लगी है| आग बुझाने के लिए 15-20 दमकल पानी का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन अभी तक आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।







