भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के सदस्यता अभियान के लिए भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा के अनुशंसा से बनी टीम

[adsforwp id="60"]

उतई मंडल सदस्यता अभियान टोली के संयोजक फलेंद्र सिंह राजपूत,एवं सदस्य चंदु देवांगन, करण सेन व शीतला ठाकुर को बनाया गया।भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ होने जा रहा है इसी तारतम्य में दुर्ग जिला भाजपा उतई मंडल संगठन अंतर्गत भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा ने बताया कि इस सदस्यता अभियान में सभी लोगों को नए सिरे से पार्टी की सदस्यता लेनी है।उतई मंडल भाजपा महामंत्री सोनू राजपूत,पुकेश चंद्राकर,ने बताया कि उतई मंडल में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए मंडल सदस्यता अभियान टोली बनाई गई है।*

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]