पाटन – महाविद्यालय पाटन की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई अध्यक्ष ने की प्राचार्य से चर्चा कर बताया कि महाविधालय पाटन में बहुत सी समस्या व्यापत हो चुकी है, जिससे छात्र परेशान है परंतु इस ओर कोई ध्यान देने वाला नही है, जिससे पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को परेशानी का सामना करना पड़ता है टीचर की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसकी सूचना मिलते ही छात्र नेता युवराज साहू ने तत्परता से प्राचार्य से अपनी बात रखी। जिस पर आश्वासन दिया गया है
युवराज साहू जो की एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष है उन्होंने महाविधालय प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा की अगर समस्या का समधन नही हुआ तो 7 दिन बाद जमीन में बैठ कर धरना देंगे महाविधालय के छात्र के साथ उन्होंने कहा की छात्र हित में जिस हद का लड़ाई लड़ना पड़े वो लड़ेंगे और अधिकार दिलाएंगे उक्त चर्चा में मुख्य रूप से ,विकाश सिन्हा, विजय निषाद, धर्मेंद्र सिन्हा , योगेश सिन्हा , रोहन बघेल , पूनम वर्मा , रूपाली पवार , भारती ठाकुर , जानकी बंजारे…सभी उपस्थित थे
लगभग सभी विभागों में शिक्षकों की कमी
ज्ञात हो कि शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला व विज्ञान महाविद्यालय पाटन में हर विभागों में शिक्षकों की कमी है जिसके चलते छात्र छात्राओं को अध्यापन कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिससे कि शिक्षा की महत्ता को समझने में असमर्थ हो रहें हैं
महाविद्यालय के कर्मचारियों के द्वारा छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया जाना दुर्भाग्य जनक
छात्रों ने प्राचार्य से चर्चा करते हुए बताया कि शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला व विज्ञान महाविद्यालय पाटन में कर्मचारियों के द्वारा छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है जिससे कि छात्रों को बहुत से दिक्कतें आ जाता है, किसी समस्या को लेकर छात्रों द्वारा कर्मचारी से चर्चा करने पर उन्हें उल्टा सीधा जवाब दे दिया जाता है

मांगे पूरी नहीं होने पर छात्रों द्वारा आंदोलन की चेतावनी
शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला व विज्ञान महाविद्यालय पाटन के प्रबंधन द्वारा छात्रों द्वारा प्राचार्य से चर्चा करते हुए, समस्याओं को जल्द ही निपटारा करने की बात कही गई है छात्र नेता उमा शंकर निर्मल कर ने कहा कि अगर महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वे उग्र प्रदर्शन व सड़क की लड़ाई लड़ेंगे







