दुर्ग, जिला मुख्यालय पुलिस परेड ग्राउण्ड में 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों पर अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त 2024 को प्रातः 9 बजे समारोह स्थल पर आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम से संबंधित समस्त अधिकारियों को प्रतिभागियों के साथ उक्त अंतिम रिहर्सल में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।






