सरस्वती शिशु मंदिर जामुल में विज्ञान दिवस पर विशेष आयोजन, छात्रों ने विज्ञान में दिखाई अपनी प्रतिभा

[adsforwp id="60"]

भिलाई , सरस्वती शिशु मंदिर जामुल में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रॉय के जयंती पर विज्ञान दिवस मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य संजय शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत किया गया । छात्रों द्वारा विज्ञान विषय पर प्रश्न मंच, रंगोली और चार्ट पेपर के माध्यम से अपने कला का प्रदर्शन समूह वार किया गया ।
तथा छात्रों को विज्ञान विषय पर सहज,सरल बनाने हेतु प्राचार्य द्वारा मार्गदर्शन किया गया । आज विज्ञान मेला का आयोजन किया गया जिसमें 115 भैया बहनों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया । जिन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए चित्रों चार्ट रंगोली मेहंदी निबंध और मॉडल का अवलोकन किया और छात्रों को जीवन में होने वाली सभी दैनिक क्रियाकलापों में विज्ञान का महत्व बताया साथ ही भैया बहनों को प्रयोग करके सीखने पर जोर दिया ।
इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान प्रमुख कृष्णा वर्मा और सभी दीदी एवं आचार्य जी उपस्थित रहे । इसके पश्चात विद्यालय के रखरखाव और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने के लिए शिशु भारती बल भारती और किशोर भारती का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष भैया दमन साहू, उपाध्यक्ष भैया जितेंद्र साहू, सेनापति भैया ललित सारथी, मंत्री गरिमा मंडावी, उप मंत्री वंदना मिश्रा, संस्कृत प्रमुख जानवी साहू, सहसंस्कृत प्रमुख मानवी निषाद, शारीरिक प्रमुख रूपाली सिंह, युवराज साहू अनुशासन प्रमुख ठकेन्द्र साहू, स्वच्छता प्रमुख बहन जियस साहू, खेल प्रमुख खिलेश्वर साहू, कृष गोड़, खोया पाया प्रमुख गौरी साहू को भैया बहनों ने अपना मतदान का उपयोग कर किया गया ।
कन्या भारती प्रमुख बहन काजल चंदेल, विज्ञान प्रमुख बहन युक्ति साहू, गणित प्रमुख भैया मयंक देवांगन, अंग्रेजी प्रमुख बहन पवित्र साहू, हिंदी प्रमुख बहन अनु निशा द, संस्कृत प्रमुख बहन लेखनी यादव, और इसी प्रकार कक्षा सह भैया बहनों का सेनापति कक्षा षष्ठ से प्रशांत, कक्षा सप्तम से बहन लावण्या साहू ,कक्षा अष्टम से मुस्कान जंघेल, कक्षा नवम से अनु निषाद, कक्षा दशम से बहन निशा साहू को सेनापति बनाया गया । तत्पश्चा छात्रों का शपथ ग्रहण विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा किया गया इस कथन में विद्यालय के सभी दीदीया उपस्थित रही ।

Leave a Comment