महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का दुर्ग आगमन कल

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 06 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का 7 अगस्त 2024 को दुर्ग आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका अपराह्न 01.50 को सड़क मार्ग द्वारा राज भवन रायपुर से दुर्ग सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। महामहिम राज्यपाल अपराह्न 02.45 को दुर्ग के भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) सभागार पहुचेेंगे। राज्यपाल श्री डेका यहां पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह के पश्चात् अपराह्न 04.25 को सड़क मार्ग द्वारा राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]