छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन , दुर्ग जिले से कराते मास्टर हरीश साहू का हुआ उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान ,

[adsforwp id="60"]

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन लोहाना भवन फाफाडी रायपुर 27,28 जुलाई को 2024 को आयोजित किया गया मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ जिला इकाई रायपुर द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में विभिन्न आयु एवं वजन समूह में लगभग 250 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अपने खेल के कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने पर सफल हुए उक्त राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में मास्टर सचिन सिंहघोडे राष्ट्रीय महासचिव मिक्स बॉक्सिंग फेडरेशन इंडिया कार्यकारी अध्यक्ष अरुण पांडे जी राजीव चौरागडे जी मिक्स बॉक्सिंग महिला सचिव रुक्मणी रानू मिक्स बॉक्सिंग महासचिव वीरेंद्र कुमार डडसेना व जिला के समस्त अध्यक्षगण की गरिमामय अतिथ्य मे
संपन्न हुआ आयोजन में बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, जयपुर, रायपुर, रायगढ़,गरियाबंद,महासमुंद,धमतरी,कांकेर,सुकमा,कोंडागाव,दुर्ग,शक्ति,जांजगीरचापा,सारंगगढ़,बिलइगढ़ ,सहित सभी कराते कोच उपस्थित रहे जिसमे दुर्ग जिले के कराते मास्टर हरीश साहू का कराते के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य योगदान व विशेष सहयोग के लिए सम्मान किया गया प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडे ने कहा की हरीश साहू मेरे साथ 2012 से सोतोकान कराते फेडरेशन से जुड़े हुये है इसको बेस्ट कोच के लिए भी सम्मान किया गया ,,हमारा गौरव,,अवार्ड से नवाज़ा गया है और 11अगस्त 2024 को प्राइड ऑफ छत्तीशगढ़ अवार्ड 2024 से पुरुस्कृत होने वाले है मै उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हु इसी तरह कार्य कर अपने माता,पिता ,गुरु तथा गाव तथा प्रदेश का नाम रौशन करते रहे ।
हरीश साहू ने सभी गुरुजनो का आभार माना । व ऐसे हि गुरुजनो के मार्ग मे चलने का आश्वासन दिया ।

Leave a Comment