ट्रेक पर गिरे विशालकाय बरगद के पेड़ से टकराई ट्रेन, पटरी से उतर गया इंजन, बड़ा रेल हादसा टला लोको पायलट को आई चोट

[adsforwp id="60"]

बालोद, छत्तीसगढ़ में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया जब दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन एक विशालकाय बरगद के पेड़ से टकरा गई। इस टकराव के परिणामस्वरूप ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया और आगे का शीशा टूट गया। इस दुर्घटना में लोको पायलट को चोट आई है।
यह हादसा भानुप्रतापपुर के पास मुल्ले कैंप में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन रात 3:25 बजे दल्लीराजहरा से अंतागढ़ के लिए रवाना हुई थी। लगभग 4 बजे ट्रेन ट्रैक पर गिरे विशाल बरगद के पेड़ से टकरा गई, जिससे इंजन पटरी से उतर गया और शीशा टूटा
इस दुर्घटना में लोको पायलट को हाथ में चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने का काम शुरू कर दिया है। इस घटना के कारण अंतागढ़, दल्लीराजहरा और बालोद से रायपुर आने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रेन को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। रेलवे टीम की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]