एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा, श्याम नगर भिलाई-3 में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए गए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी बघेल जी ने कहा कि पेड़ पौधे पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं। पेड़ पौधे लगाने के साथ ही उनका संरक्षण भी अति आवश्यक है। इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल जी, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी जी, वार्ड पार्षद फिरोज फारूकी जी, पार्षद गुरचरण सिंह, श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर जी रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर झनक लाल साहू जी, साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष दयादास साहू जी, समाजसेवी रामकुमार साहू जी, वृक्षारोपण के संयोजक राजकुमार साहू जी, उमाशंकर साहू जी, डेरहा राम साहू जी, दिनेश कुमार वैष्णव जी, प्रमोद गनोड़कर जी सहित नगर वासी उपस्थित थे।