शास.पूर्व माध्य. शाला अंडा की राव मैडम को आचार्य विनोबा भावे शिक्षा सहायक कार्यक्रम के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा चौधरी ने किया सम्मानित

[adsforwp id="60"]

अंडा // शिक्षा गुणवत्ता के अन्तर्गत जिले में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षा सहायक कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती विजय लक्ष्मी राव प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडा ,ब्लाक दुर्ग व संकुल केंद्र अंडा (दुर्ग )छत्तीसगढ के द्वारा विनोबा एप में अपने नवाचारी गतिविधियों का शिक्षण सामग्री तैयार कर अपलोड किया। 15 चयनित शिक्षकों में इन्हे दुर्ग कलेक्टर सु श्री ऋचा प्रकाश चौधरी के कर कमलों द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाला की प्राचार्य श्रीमती सीमा जाम्बुलकर ,संकुल समन्वयक प्रवेश देवांगन, शाला व संकुल अंडा के समस्त शिक्षक पूर्व अध्यक्ष मो युसूफ खान और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा बधाई और शुभ कामनाएं प्रेषित की गई है। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती जांबुलकर ने कहा_
ये हमारी शाला के लिए गौरव की बात है । शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी राव मैडम के उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की है।

✍🏾 रिपोर्टर – एम.डी.युसूफ खान
अंडा – दुर्ग

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]