श्री जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार फिर 18 जुलाई को खोला जायेगा. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मंगलवार को कहा कि रत्न भंडार का आंतरिक कक्ष बृहस्पतिवार को फिर खोला जाएगा, ताकि आभूषणों को मंदिर में स्थित अस्थायी कोषागार में स्थानांतरित किया जा सके. यह निर्णय मंगलवार को यहां एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी, रत्न भंडार को खोलने के दौरान देखरेख के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विश्वनाथ रथ, पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वाईं और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक के दौरान लिया गया.







