प्लांट की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही, भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर मानसिक रोगी ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हुए की तोड़फोड़

[adsforwp id="60"]

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक मानसिक रोगी ने प्लांट में घुसकर तोड़फोड़ की। रात करीब 8:30 बजे, यह युवक टीएंडडी वर्कस्टेशन धर्मकांटा पहुंचा और वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। इस अप्रत्याशित घटना से कर्मचारी दहशत में आ गए और मदद के लिए सीआईएसएफ (CISF) को बुलाया।
घटना ने भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लांट में सीआईएसएफ की बड़ी फोर्स तैनात होने के बावजूद, एक मानसिक रोगी ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। प्लांट के अंदर तोड़फोड़ करने वाले इस युवक को सीआईएसएफ चेकपोस्ट से महज 500 मीटर की दूरी पर होते हुए भी नहीं रोका जा सका। इससे प्लांट की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही उजागर होती है।
इस घटना के बाद, भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। पिछले हफ्ते भी एक युवक चोरी से प्लांट में घुसा और तार में फंसकर उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा, पिछले साल 32 लाख रुपए की मैग्नेटिक क्वाइल चोरी हो गई थी और सीआईएसएफ को इसकी भनक तक नहीं लगी।
इस मामले की जानकारी भट्ठी पुलिस को दी गई और आरोपी युवक को पकड़कर पूछताछ करने की कोशिश की गयी। लेकिन युवक मानसिक रूप से बीमार है और नशे की हालत में था, जिससे वह सही तरीके से अपनी पहचान और मकसद नहीं बता पा रहा था।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]