बिजली बिल वृद्धि और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,छग में कानून ब्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त–जितेंद्र साहू

[adsforwp id="60"]

ब्लाक काँग्रेस कमेटी 6 द्वारा सोमवार शाम नगर पॉलिक निगम रिसाली के स्टेशन मरोदा ब्रिज के नीचे चौपाटी में बिजली बिल बढ़ने व बिजली के कटौती के विरोध में छग के भाजपा सरकार के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पीसीसी महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा की छग में सरप्लस बिजली है।उसके बाद भी बिजली की कटौती व बिजली बिल में बढ़ौतरी कर रही है। भाजपा कभी भी जनता के हित के लिये आंदोलन नही करती। भाजपा हिन्दू मुस्लिम धर्मांतरण के लिये लड़वाने का काम करते रहती है। छग में भाजपा की सरकार बनते ही कानून ब्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अब आप अपनी लड़ाई को सोशल मीडिया के माध्यम से लड़ सकते है। धरना प्रदर्शन को भिलाई जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर,रिसाली निगम की महापौर श्रीमतीं शशि सिन्हा, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिह, वाय के सिह, एम् आई सी सदस्य सनीर साहू, विनोद खरे,ब्लाक अध्यक्ष मुकुन्द भाऊ सरिता पाण्डे ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन ब्लाक महामंत्री चन्द्रकांत कोरे ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली महापौर श्रीमतीं शशि सिन्हा, नगर पॉलिक निगम रिसाली के एम् आई सी सदस्य सनीर साहू, डा सीमा साहू, चन्द्रभान ठाकुर,जमुना ठाकुर, गोंविद चतुर्वेदी, पार्षद रेखा देवी, ममता यादव,विनोद गुप्ता, प्रेम चन्द साहू, राजेन्द्र रजक, गोबिद वर्मा, अशोक सिन्हा,गुलाब मानिकपूरी,पूर्व एल्डरमेन मोहम्मद निजाम,प्रमोद चौधरी,राहिल खान,लोकुमल,रूपा सोना, रीता महतो,कमला बाई,अनिता साहू,ममता यादव, फकीर राम ठाकुर, मोनेश बंछोर, रंगदास मानिकपूरी, वीरेन्द्र पाल, पूर्व जोन अध्यक्ष राजकुमार देशमुख उपस्थित थे
कार्यक्रम के समापन के बाद सभी काँग्रेसीयों ने मिलकर नगर पॉलिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमाक 34 के पार्षद डोमनलाल बारले के निधन पर दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजली दी।

Md.yousuf.khan.✍🏾

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]