पूर्व माध्य. शाला अंडा में नवप्रवेशी बच्चों के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव -नि: शुल्क गणवेश और पाठ्य पुस्तक किया गया वितरण

[adsforwp id="60"]

गर्मी की छुट्टी के बाद शाला खुलने के प्रथम दिवस 26 जून को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडा में नवप्रवेशी बच्चों के संग शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई। सभी नवप्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर और चॉकलेट देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन चावल, दाल, सब्जी के साथ न्यौता भोजन में तीलिया साहू के द्वारा पुड़ी और खीर बांटा गया। साथ ही सभी 115 बच्चों को गणवेश और पुस्तक बांटा गया।
इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खोरबहरा राम निर्मलकर, उपाध्यक्ष रमेश सेन, शिक्षाविद डी डी साहू, वरिष्ठ नागरिक व सेवा निवृत्त प्राचार्य डी पी चंद्राकर ,शाला की प्राचार्य सीमा जाम्बुलकर,, एस एम सी सदस्य दुर्गा साहू,धत्रिका चंद्राकर,महेश्वरी साहू,, थनिशा सार्वा व पालकगण उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक तामेश्वर राम साहू के द्वारा तथा आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक विजय लक्ष्मी राव के द्वारा किया गया। शाला के शिक्षकों में एस के सेन,नीलिमा वर्मा,अनुरामा शुक्ला,हिमा साहू,खेमलता। देशमुख,भीमेश्वरी चंद्राकर का सहयोग रहा।

मो.युसूफ खान (संवाददाता) अंडा-दुर्ग

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]