उतई नगर के गणेश मंदिर नेहरू नगर में छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति स्थापना किया गया था ।जिसका एक वर्ष 11 जून को पूरा हो गया है । इस अवसर पर स्थापना दिवस मनाया जायेगा। कार्यक्रम आज शाम 5 बजे प्रारंभ होगा ।कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत *अरपा पइरी के धार* से होगा। उसके बाद भोग प्रसादी खिचड़ी वितरण सम्मान समारोह एवं छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कार्यक्रम परमेश्वर लोकसंगीत ग्रुप सेम्हरतरा राजिम की प्रस्तुति कार्यक्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल , छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय यादव एवं समस्त जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी सेनानी उपस्थित होंगे। घर घर में जाके एवं नगर के जनप्रतिनिधि एवं सम्मानीय नागरिकों को छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना के सेनानी आमंत्रण दिए है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना के नगर अध्यक्ष चन्द्रकांत साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष राजेश जांगडे ने दी है ।
Md .yousuf.khan ✍????










