



मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पाटन से गई श्रद्धालुओं की बस फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं २५ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सांसद विजय बघेल घायलों से मिलने व उनका हालचाल जानने फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए।
जानकारी के मुताबिक माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए भक्तों की एक बस फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पलट गई है। जिसमें सवार एक बच्चा समेत तीन की मौत हो गई। करीब 25 लोग घायल हैं। सांसद विजय बघेल ने फिरोजाबाद के डीएम और एसपी से फोन पर संपर्क किया। उन्हें घायलों को समय पर सही उपचार करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने आश्वासन दिया है कि मरीजों का सही तरीके से उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे में गंभीर रुप से घायलों को बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
एक बच्चा समेत तीन की मौत
सांसद विजय बघेल ने मृत लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पाटन के शर्मा ट्रैवल से दुर्ग जिला के लोगों की एक बस माता वैष्णो देवी दर्शन करके लौटते समय फिरोजाबाद के पास पलट गई। यात्री धमधा निवासी कुमारी आरती (19 वर्ष), धर्मेंद्र धीवर (6 वर्ष), अन्नपूर्णा कुंडली (12 वर्ष) की मौत हो गई। सांसद विजय बघेल ने दुर्ग कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वह मृतकों शवों को सम्मान सहित उनके परिवार के पास पहुंचाने का इंतज़ाम करे।. मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पाटन से गई श्रद्धालुओं की बस फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं २५ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सांसद विजय बघेल घायलों से मिलने व उनका हालचाल जानने फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए।
जानकारी के मुताबिक माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए भक्तों की एक बस फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पलट गई है। जिसमें सवार एक बच्चा समेत तीन की मौत हो गई। करीब 25 लोग घायल हैं। सांसद विजय बघेल ने फिरोजाबाद के डीएम और एसपी से फोन पर संपर्क किया। उन्हें घायलों को समय पर सही उपचार करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने आश्वासन दिया है कि मरीजों का सही तरीके से उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे में गंभीर रुप से घायलों को बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
एक बच्चा समेत तीन की मौत
सांसद विजय बघेल ने मृत लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पाटन के शर्मा ट्रैवल से दुर्ग जिला के लोगों की एक बस माता वैष्णो देवी दर्शन करके लौटते समय फिरोजाबाद के पास पलट गई। यात्री धमधा निवासी कुमारी आरती (19 वर्ष), धर्मेंद्र धीवर (6 वर्ष), अन्नपूर्णा कुंडली (12 वर्ष) की मौत हो गई। सांसद विजय बघेल ने दुर्ग कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वह मृतकों शवों को सम्मान सहित उनके परिवार के पास पहुंचाने का इंतज़ाम करे।