अंडा // मुस्लिम एकता मंच दुर्ग ग्रामीण व पाटन विधानसभा स्तरीय के बैनर तले मचांदुर मुस्लिम जमात, पाटन जमात व किकिरमेटा जमात व मुस्लिम समाज के सहयोग से किकिरमेटा में गुरुवार को पांच जोड़ों की इज्तेमाई निकाह (शादी) हर्षोल्लास से सादगी पूर्वक कराई गई।
नवब्याहता दूल्हा – दूल्हनों को भेंट स्वरूप दैनिक उपयोगी सामान दिया गया। मंच के सदर डा. रहीम खान ने बताया कि समाज में फिजूलखर्ची रोकने व गरीब तबके के लोगों की शादी हम हमारे मंच द्वारा नि: शुल्क कराते हैं। हम पिछले कुछ सालों से प्रतिवर्ष यह इज्तेमाई शादी का आयोजन करते आ रहे हैं। इस साल हमारे मंच द्वारा पांच जोड़ों की शादी कराई गई है। हमारे संवाददाता ने शादी खर्च में सरकार द्वारा मदद के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि पिछले सालों हमको सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहयोग मिलता रहा है। लेकिन चुनावी साल और आचार संहिता के चलते हमें सहयोग नहीं मिल सका है।
आने वाले साल के आयोजन में हम शासन से सहयोग की अपेक्षा करते हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से हाजी नसीम धमतरी ,हाजी शकील मोहम्मद ,हाजी दाऊद खान, हाजी इब्राहिम खान ,हाजी गुलाम नबी ,मुफ्ती व कारी जलालुद्दीन किबला भिलाई,हाजी अब्दुल गफूर, हाजी वाहिद खान,अंसारी साहब के द्वारा दूल्हा दुल्हनों को दुआओं (आशीर्वाद) से नवाजा गया ।साथ ही मुस्लिम समाज के होनहार छात्र-छात्राओं व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं का मोमेंट व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।इस अवसर पर मुस्लिम एकता मंच के सदर रहीम खान, सेक्रेटरी शफीर खान, रफीक खान ,नायब सदर शरीफ खान, नवाब खान, रहीमुद्दीन कुरेशी ,चांद खान (संयोजक ),मो. यूसुफ खान मीडिया प्रभारी के अलावा बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष शामिल रहे ।

मो युसूफ खान
दुर्ग ग्रामीण ब्यूरोचीफ
♏ 9179799491







