नगरी , नगरी का युवक पंकज ध्रुव ट्रांसपोर्टिंग का काम करता था।गत दिनों असमाजिक तत्वों के द्वारा उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।इसी बीच ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए चुरियारा पारा नगरी के ईदरीश भाई बारदाना वाले जो बारदाने का काम करते हैं। और वे मृतक पंकज ध्रुव से वे अपने माल का परिवहन किया करते थे। मृतक को 4500/-रुपये भाड़ा देना बाक़ी था। उन्होंने मृतक के परिजनों को उनके निवास पहुंचकर उपरोक्त राशि प्रदान कर अपनी ईमानदारी निभाई।
परिजनों ने ईदरीश भाई बारदाना वाले के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार व्यक्ति बिरले ही मिलते हैं। परिजनों को बकायादारों के बारे में कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने इसी तरह के सहयोग की अपील की है। इस अवसर पर सामाजिक जन नरेश छेदैहा,भांवत ध्रुव, नरोत्तम छेदैहा,लखेश गंगेश, संतोष गंगेश उपस्थित थे। समाजिक जनों ने भी ईदरीश भाई के उपरोक्त पहल की तारीफ की है।







