छत्तीसगढ़:बस्तर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, रायगढ़, सरगुजा से भाजपा आगे; भूपेश बघेल को बढ़त

[adsforwp id="60"]

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज मंगलवार को सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई। अब तक के रुझानों में भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट राजनांदगांव से पूर्व CM भूपेश बघेल आगे हैं।
राजनांदगांव से भूपेश बघेल ने 4614 वोटों से बढ़त बना ली है। यहां से भाजपा के संतोष पांडेय पीछे हो गए हैं। जांजगीर-चांपा सीट से कांग्रेस के शिव कुमार डहरिया पीछे हो गए हैं। यहां ये भाजपा के कमलेश जांगड़े 3782 वोटों से आगे हो गए हैं। ​​​​​​​रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया 9633 वोटों, सरगुजा से भाजपा के चिंतामणि महाराज 784 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल,लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल श्री डेका

[adsforwp id="47"]