कोरबा लोकसभा सीट के लिए आईटी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय 1955 वोटों से आगे चल रही हैं। पहले भरतपुर सोनहत विधानसभा में पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 2424 वोट से आगे चल रही थीं। कोरबा में 27 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP से सरोज पांडेय और कांग्रेस से ज्योत्सना महंत के बीच होगा। इस लोकसभा सीट में 75.63% प्रतिशत वोटिंग हुई।










