श्री कबीर आश्रम में दो दिवसीय विशाल सत्संग समारोह प्रारंभ

[adsforwp id="60"]

ग्राम सेलूद के बावाकुटी में श्री कबीर आश्रम के तत्वाधान मे एक व दो जून को दो दिवसीय विशाल सत्संग समागम समारोह की सुरुआत हुई ।साहित्य वेदांताचार्य महंत सुकृत साहेब शास्त्री के दिशा निर्देशन में शनिवार की सुबह प्रथम सत्र मे ब्रम्ह मुहुर्त मे पूज्य सन्त गुरुजनों द्वारा गुरु महिमा का पाठ हुआ। प्रातः 9.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक स्थानाधिपति साहेब एवं कार्यक्रम में पधारे हुए पूज्य महन्त साहेबों के भक्त समाज के पावन उपस्थिति में सद्‌गुरु कबीर साहेब का ध्वजारोहण, पूर्व गुरुजनों का समाधि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।प्रातः 10 बजे दीप प्रज्जवलित एवं कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।।महापुरुषों का स्वागत, सत्यनाम धुन से सतसंग भजन व प्रवचन की सुरुआत हुई।दोपहर 1बजे भोजन तत्पश्चात् द्वितीय सत्र संध्या 6 बजे तक सन्तों व महन्त साहेब द्वारा भजन प्रवचन, संध्यापाठ के बाद भोजन प्रसाद, रात्रि में संगीत कलाकारों द्वारा भजन कार्यक्रम हुआ। आज 2 जून के प्रथम सत्र मे पूज्य सन्त गुरुजनों द्वारा ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु महिमा का पाठ प्रातः 9 बजे से भोजन प्रसाद प्रारंभ प्रातः 9.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक सन्त महापुरुषों के द्वारा भजन, सतसंग, प्रवचन भक्तों द्वारा भेंट बन्दगी पश्चात् भोजन भण्डारा संध्या 4 बजे
सात्विक महायज्ञ, चौका आरती, स्थानाधिपति पूज्य महन्त साहेब के कर कमलों से एवं पधारे हुए पूज्य महन्त साहेबों, सन्तों, महापुरुषों की भेंट बिदाई व आभार का कार्यक्रम होगा।स्थानाधिपति महन्त साहित्य वेदान्ताचार्य साहेब सुकृत साहेब शास्त्री के सानिध्य में संत समागम में प्रवचन देने वैराग्यवान सन्त भूषण साहेब दिल्ली-हरिद्वार के मध्य मेरठ जिला (उत्तर प्रदेश) से, परमपूज्य म. पंचम साहेब शास्त्री कबीर आश्रम लिमतरा से, प. पू. म. श्रीराम साहेब कबीर आश्रम अरसनारा से, प.पू. मं. राधेश्याम शास्त्री साहेब जी कबीर आश्रम नवागांव, संगीत कलाकार ओजस्वी प्रवक्ता मं. अन्तराम साहेब भिलाई से आकर शामिल हुए है। 2 जून को अतिथि के रूप में दूर्ग लोकसभा के साँसद विजय बघेल, विधायक मोतीलाल साहू, छग प्रदेश् साहू समाज के अध्यक्ष टहल राम साहु सहित अन्य अतिथि शामिल होगे।इस अवसर पर कबीर आश्रम सेलूद के अध्यक्ष संत भूपत् साहेब,संचालक छोटे महंत परमेश्वर साहेब,कोठारी संत हितु साहेब,भंडारी दीवान हीरा साहेब,संत सुखनन्दन साहेब,गायक् भेलसिह साहेब(हारमोनियम वादक)सन्त राजू(नाल वादक)भुनेस्वर साहेब(तबका वादक)संत डेहर दास साहेब(ट्रस्टी)एल डी.हिरवानी, बालक दास,रमेश साहू, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, यशवन्त साहु सहित अन्य अतिथि साहेब व सन्तगण सामिल हुए*

मो युसूफ खान ✍????

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]