दुर्ग // भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में संचालित किये जा रहे समर कैंप को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश में पढ़ रही भीषण गर्मी तथा लू को मद्देनजर रखते हुए शासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समर कैंप को तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाने का आदेश सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 30 मई को जारी किया गया है। आदेश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने कहा है कि स्कूलों में संचालित समर कैंप तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी समर कैंप नहीं होंगे। दरअसल ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल के विकास के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा था ।
अंडा दुर्ग – मो युसूफ खान ✍????






