व्यापारी से लोहे की रॉड खरीदने का झांसा देकर 28 हजार रुपए की धोखाधड़ी

[adsforwp id="60"]

उतई थाना अंतर्गत रॉड खरीदने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने 28 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। उतई पुलिस ने बताया कि ग्राम सेलूद मानिकचौरी रोड निवासी प्रदीप कुमार ठाकुर (31 वर्ष) खेती किसानी का काम करता है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25 मई को घरेलू काम से उरला चरोदा गया था। घर में उसके माता पिता थे। आज सुबह 10.30 बजे दिन कोई अज्ञात व्यक्ति घर आया और उसके पिता को रॉड खरीदने की बात कही और अपने साथ पाटन रोड दौर चौक के पास ले गया। प्रार्थी के पिता को वहीं छोड़कर अपने मोटर साइकिल से घर आ गया और प्रार्थी की मां से उसके पति ने रॉड खरीदने के लिए पैसा मंगाया है कहकर उस अज्ञात व्यक्ति 28000 रूपए नगद लेकर फरार गया। जब कंश राम ठाकुर घर पहुंचा तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है ।

मो युसूफ खान ✍????

Leave a Comment