छत्तीसगढ़ के बेटे ने फिर लहराया देश का तिरंगा, CM विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर दी बधाई…

[adsforwp id="60"]

छत्तीसगढ़ के बेटे और भारत के नंबर वन पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने उज्बेकिस्तान में आयोजित एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर समूचे प्रदेशवासियों को गौरवान्वित किया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के श्रीमंत झा को उज्बेकिस्तान में आयोजित एशिया पैरा आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पाने पर बधाई दी।

सीएम साय ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर कहा कि इस बड़ी उपलब्धि के लिए श्रीमंत को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पैरा-आर्म पहलवान श्रीमंत झा ने उज्बेकिस्तान में आयोजित एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में +85 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए झा ने अपनी जीत को भारतीय सैनिकों को समर्पित किया।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]