जल्द शुरू हो सकती है 12 साल से बंद मोहदीपाट की शराब भट्टी, क्या है कारण देखे पूरी रिपोर्ट

[adsforwp id="60"]

अंडा // बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहदीपाट की शराब भट्टी जो पीछले 12 साल से बंद है, वह फिर से खुल सकती है। गांव सहित क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब से परेशान पंचायत और ग्रामीणों ने तय किया है कि गांव की शराब भट्टी को पुनः खुलवाई जाए। इस संबंध में आबकारी विभाग से राय मशविरा के बाद ग्रामीण व पंचायत हस्ताक्षर युक्त आवेदन जिला प्रशासन को करने वाले है, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
ग्राम पंचायत मोहदीपाट में 2011 तक शराब की दुकान थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान 2000 की आबादी से कम वाली पंचायत क्षेत्र में खुली शराब भट्ठियों को बंद कर दिया गया था। इसी मापदंड के तहत तब से आज तक यहां की शराब की दुकान बंद है, लेकिन ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधियों का मानना है कि शराब भट्टी बंद होने के बाद क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री बढ़ी है। गांव-गांव में अवैध शराब बिक रही है। मोहदीपाट के चारों तरफ काफी दूर के गांवों में शराब की दुकान है। जहां लोग एक दिन जाते हैं और दो-तीन दिन का कोटा पूरा लेकर आते हैं। नहीं मिलने पर इतनी दूर जाने से कतराते हैं जो अवैध शराब बिक्री को बढ़ावा देता है। इसके चलते गांव में माहौल भी खराब हो रहा है। यही वजह है कि ग्रामीण व पंचायत ने यह तय किया है कि मोहदीपाट में शराब की दुकान को फिर से खुलवाई जाए। पंचायत प्रतिनिधियों का मानना है कि शराब की दुकान खुलने से अवैध शराब की बिक्री नहीं होगी। पीने वाले सीमित मात्रा में लेंगे घरों में स्टॉक नहीं रखेंगे। इसके अलावा सरकार को राजस्व का लाभ भी प्राप्त होगा।

क्षेत्र के शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी
ग्राम मोहदीपाट के चारों ओर लगभग 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर शराब की दुकाने हैं। एक तरफ अर्जुंदा दूसरी तरफ सोमनी, तीसरी तरफ अंडा जाने के बाद ही क्षेत्र के लोगों को शराब मिलती है। ऐसे में मोहदीपाट में फिर से शराब की दुकान खुल गई तो यह शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी वाली बात होगी, क्योंकि उन्हें शराब के लिए ज्यादा लंबा सफर तय करना नहीं पड़ेगा।।।

गांव में अवैध शराब की बिक्री ज्यादा हो रही है, इसलिए ग्रामीणों ने और पंचायत में तय किया है कि मोहदीपाट की बंद शराब की दुकान को फिर से खुलवाई जाए। इसके लिए गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाकर शीघ्र ही कलेक्टर को आवेदन देंगे।
सुशीला देवांगन
सरपंच ग्राम पंचायत मोहदीपाट

ग्राम पंचायत मोहदीपाट की सरपंच व कुछ लोग इस संबंध में जानकारी लेने कार्यालय आए थे। मोहदीपाट में फिर से शराब की दुकान खोलने की मांग रखी है। उन्हें प्रक्रिया से अवगत करा दिया गया है।
राजेश शर्मा
जिला आबकारी अधिकारी बालोद

Leave a Comment