भिलाई , बीती रात किसी अज्ञात चोर ने सुपेला थाना क्षेत्र में खड़ी एक कार का पिछला शीशा तोड़कर दस्तावेज और पैसे चुरा लिए।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 379, 427 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। जामुल के कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी दीपक शर्मा (34) ने शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि 19 मई की रात 7.30 बजे वह अपने ससुराल लक्ष्मीनगर शीतला तालाब सुपेला पहुंचे थे और गाड़ी शीतला तालाब मंदिर के पास खड़ी कर पत्नी के मायके चले गए |
रात 8:45 बजे लौटे तो देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था. कार की पिछली सीट पर एक काला बैग था, जिसमें दस्तावेज और 12 हजार रुपये थे। किसी बदमाश ने शीशा तोड़ कर चोरी कर लिए थे |जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है|







