जिला ग्रंथालय बालोद में बढ़ेंगी सुविधाएं , प्रधानमंत्री आवास योजना के इंजीनियर ताराचंद साहू ने ग्रंथालय को दान की किताबें , प्रेस क्लब बालोद के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल

[adsforwp id="60"]

बालोद। जिला ग्रंथालय बालोद में बुधवार को प्रेस क्लब बालोद के बैनर तले एक आयोजन हुआ जिसमें जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के इंजीनियर ताराचंद साहू ने यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हिंदी व अंग्रेजी माध्यम की किताबें दान की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में कलेक्टर चंद्रवाल ने लाइब्रेरी की समस्याओं को शीघ्र दूर करने की बात कही। साथ ही यहां पढ़ रहे युवाओं के लिए कई सुविधाएं देने की भी बात कही*। *उन्होंने लाइब्रेरी में भी आप समस्याओं की भी जानकारी ली साथ ही शहर वासियों के द्वारा लाइब्रेरी को विकसित करने आगे आने की सराहना भी की।*
*आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए किताब दान करने वाले इंजीनियर ताराचंद साहू ने कहा कि वे स्वयं यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। तैयारी के दौरान कई परेशानियां आती है जिससे वह खुद रूबरू है। इन्हीं परेशानी को देखते हुए उनके मन में यह ख्याल आया कि कुछ किताबें जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं उन्हें दान की जाए। उन्होंने मुख्य समस्याओं की ओर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा की तैयारी करते-करते कई जगहों पर युवाओं को मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है ऐसे में यहां एक मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में हमेशा उपस्थित रहे तो इससे विद्यार्थियों को लाभ होगा। इसके अलावा ऑनलाइन कोचिंग संस्थाओं से भी संपर्क करके यहां पर ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा भी विद्यार्थियों को दी जाए तो निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा*।
*आभार प्रदर्शन डी ईओ पीसी मरकले ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब बालोद के मीडिया प्रभारी टीकम पिपरिया ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत बालोद के सीईओ संजय कन्नौजे, एसडीएम बालोद शीतल बंसल, एडिशनल एसपी अशोक कुमार जोशी, प्रेस क्लब बालोद अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, दीपक मित्तल, रूपचंद जैन, टीकम पिपरिया, लक्ष्मण देवांगन, प्रकाश उपाध्याय, शिव जायसवाल, जयकरण परिहार, अखिल साहू, लक्की अरोरा, ग्रंथालय के प्रभारी लोकेंद्र बघेल, बीआरसी बालोद जितेंद्र गजेंद्र आदि मौजूद रहे।*
बॉक्स,,,
*अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था से मिलेगा लाभ*

*इसी क्रम में नर्सिंग अस्पताल के संचालक डॉक्टर तारेश रावटे ने भी लाइब्रेरी को अपनी सेवा देने की इच्छा जाहिर की।*
*डॉ रावटे ने कहा कि वह भी राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर चुके हैं इसलिए उनका जो अनुभव है वह बच्चों के साथ साझा कर सकते हैं। उन्होंने विचार व्यक्त किया कि अनुभवी शिक्षकों द्वारा लगातार यहां पर युवाओं को जानकारी देने की व्यवस्था की जाए तो इसका लाभ युवाओं को मिलेगा।*
बॉक्स,,,
*सामाजिक सहयोग की कलेक्टर ने की प्रशंसा*

*कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लाइब्रेरी में जो भी सुविधाओं की कमी है वह हर हाल में पूरी की जाएगी। उन्होंने ताराचंद साहू और डॉक्टर तारेश रावटे की पहल की प्रशंसा की। साथ ही एसडीएम को निर्देशित किया कि ताराचंद साहू व डॉक्टर रावटे जी के साथ बैठकर लाइब्रेरी को लेकर प्लानिंग कर लें और जिस चीज की भी आवश्यकता हो उसकी पूर्ति की जाए। युवाओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आप लोग मन लगाकर तैयारी करें। आपको सुविधा देने की जिम्मेदारी हमारी है। किसी प्रकार की कोई कभी यहां नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने राय दी कि बैच बनाकर तैयारी करें तो इससे ज्यादा लाभ होगा*।

Leave a Comment