



अंडा // दूर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के समर्थन में उतई व चंदखुरी सहित अंचल के गांवों मे आम सभा का आयोजन किया गया।सभा को सम्बोधित् करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की हमारी सरकार बनी तो महिलाओ को हर साल एक लाख रुपये देंगे। युवाओ को पर्याप्त रोजगार मिलेगा।हम लोग छग में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानो का कर्जा माफ किया।उसी तर्ज पर महिलाओ को सलाना एक लाख रुपये दिया जाएगा।मनरेगा मज़दूर को प्रतिदिन 400 रुपये की मजदुरी मिलेगी। श्री बघेल ने आगे कहा की मोदी सरकार ने उद्योगपतियो का 16 लाख करोड का कर्जा माफ किया है। देश मे दो चरणों में हुए लोकसभा चुनाव मे भाजपा पिछड़ गई है। चार लोकसभा में कांग्रेस भारी मत से जीत रही है। हमारे घोसणा पत्र में किया है।भाजपा ने कहा की विदेश से काले धन को लाना है।लेकिन न काला धन आया न ही बेरोजगार को नौकरी मिली। जब केंद्र की सरकार ने देश भर में नोटबन्दी किया तो कहा कि पचास दिन दे दे। फ़िर प्रधानमंत्री ने फिर कहा को करोंना काल के 21 दिन हमे दे दे। इनकी सरकार ने आदमी के जान के कीमत में वैक्सीन लगवाया है। अब जवान युवा मर रहे है। दस साल में नरेन्द्र मोदी ने देश मे क्या किया।भाजपा का सांसद लापता सांसद के रूप में पहचान बन गया है। अबकी बार 400 पार क्यो। भाजपा कहती है की इसलिये क्योकि की सविधान बदलना है।केंद्र मे पुनः मोदी सरकार आ गई तो आपके वोट का अधिकार व समानता का अधिकार समाप्त हो जायेगा। सविधान के कारण महिलाओ को पद मिला है। आज हमको बोलने भोजन का अधिकार सविधान के तहत मिला है।देश मे भाजपा 400 सीट लाकर तानासाह लागू करना चाहती है। श्री बघेल ने आगे कहा की भाजपा का अहंकार लगातार बढ़ता जा रहा है।हम लोगो को 5 साल का अवसर मिला तो छग मे विकास किये है।करोंना काल मे चावल दिए। करोना काल मे किसान के खाते में कांग्रेस पहुचाने का कार्य किया। सबसे ज्यादा नुकसान छग की जनता को हुआ है।किसान महिला का कर्जा माफ होता था। लेकिन ऐसा नही है। अब छग के सरकार में आय बाय काम हो रहा है।पहले सबको रासन कार्ड मे 35 किलो चावल मिलता था। छग के भाजपा सराकर मे अब प्रति ब्यक्ति 20 किलो चावल कोटा से कट जाएगा। यह सरकार छग को खोखला कर रही है।गौठान योजना बन्द हो गया है।गोबर खरीदी बन्द हो गई शाय साय।
स्वामी आत्मानँद स्कूल में अब फीस लगेगी। पुस्तक कॉपी दारु की कीमत बढ़ गई है। गरीब मजदूर के लिये जितना योजना बनाये थे। अब भाजपा सरकार ने सभी योजनाओ को बन्द कर दिया है।आप सबसे निवेदन है की राजेद्र साहू आम कार्यकर्ता है। इन्हें प्रचंड मतो से विजयी बनाये। राजेन्द्र साहू की जीत आम कांगेस कार्यकर्ता व हम सबकी जीत होंगी।
इस आवसर पर पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा की भाजपा झुठ फरेब की राजनिति करती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हर ब्यक्ति के बैंक खाते मे 15-15 लाख रुपये आयेगें,आया क्या।इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा के कांगेस प्रत्याशी राजेंद्र साहु,पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे, रिसाली महापौर श्रीमतीं शशि सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य योगिता चन्द्राकर,पीसीसी महासचिव जितेन्द्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर, भीष्म हिरवानी, खुमान साहू,नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, दूर्ग जनपद उपाध्यक्ष झमीत् गायकवाड, पूर्व मंडी अध्यक्ष अस्वनी साहु, पार्षद प्रहलाद वर्मा, जनपद सदस्य टिकेस्वरी देसमुख, शारदा साहू, महिला जिलाध्यक्ष तारकेस्वरी साहू सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशव बंटी हरमुख ने किया है ।