जनपद पंचायत पाटन के तत्वधान में.ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने जा रही उत्तर पाटन के बिहान समूह की महिलाओ से भरी पिकप वाहन अनियंत्रित हो पलटी , 25 महिलाओं समेत दो बच्चे घायल , 13 को को किया गया दुर्ग जिला अस्पताल और मेकाहारा रायपुर रिफर

[adsforwp id="60"]

दुर्ग लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत पाटन विधान सभा क्षेत्र में जनपद पंचायत पाटन के तत्वधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मर्रा में हुआ। जंहा कार्यक्रम में सामिल होने उत्तर पाटन के बिहान समूह की महिलाएं पिकप वाहन में सवार होकर जा रही थी ।जो जामगांव एम और तर्रा के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे सवार 25 महिलाओं समेत दो बच्चे घायल हो गई वही 13 लोगो को दुर्ग जिला अस्पताल और मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया है । वही दुर्घटना के कारणों को जानने अम्लेश्वर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आपको बता दे कि बिहान के महिलाएं इस तरह से असुरक्षित खुले गाड़ी पिकप वाहन में क्यों जा रही थी। बंद गाड़ी में यदि सफर किया होता तो शायद घटना नहीं होती बड़ी बात यह है की इसकी जिम्मेदार कौन है। इतना बड़ा हादसा हुआ है इस तरह असुरक्षित सफर करने के लिए किसने आदेश दिया। घायल हुए बिहान के सभी महिलाएं झीट, उफरा, महुदा, सांकरा,खम्हारिहा, कोपेडिही,रूही की थी। लोगो का यह भी कहना है की रोजी मजदूरी करने वाली इस बिहान के महिलाओं का अब कौन लेगा सुध उन घायल महिलाओं का क्या होगा कौन देख रेख करेगा अब आ बैल मुझे मार की कहावत मुहावरे के अनुसार परिजन काटेंगे अस्पताल के चक्कर।
सी जी क्राईम न्यूज के द्वारा जनपद पंचायत पाटन के मुख्यकार्यपालन  अधिकारी से भी जानकारी ली तो कहा गया की इस तरह असुरक्षित बिहान के महिलाओं को नहीं आना था मुझे जानकारी होता की महिलाएं पिकप में सवार होकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आ रही है तो मैं मना कर देता वैसे अपने अपने साधन में आने के लिए बोला गया था। इस तरह असुरक्षित गाड़ी में नही। 25  बिहान के महिलाएं घायल हो गई है तो अपने स्तर में मैनेज करने का प्रयास करेगें।

Leave a Comment